Site iconSite icon AR Live News

कोरोना ईफैक्ट इन जापान : एक साल में 499 बच्चों ने किया सुसाइड

japan news 499 children suicide during covid 19 pandemicjapan news 499 children suicide during covid 19 pandemic

स्कूल बंद होने से अकेलापन महसूस कर रहे बच्चे

टोक्यो,(ARLive news)। कोरोना महामारी से दुनिया जूझ रही है, लेकिन अब इसके दूसरे परिणाम भी सामने आने लगे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान जापान में बच्चों में सुसाइड के केस में अचानक से बढ़ोतरी हुई है।

जापान के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड महामारी के दौरान जापान में 499 बच्चों ने खुदकुशी की है। महामारी के चलते बीते 1 साल से जापान में स्कूल बंद हैं। इससे बच्चे खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं और मानसिक अवसाद में हैं।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार सुसाइड मनोवृति पर काम करने वाली संस्थाओं के सहयोग से अलग-अलग प्रोग्राम के जरिए बच्चों से संपर्क कर उनकी काउंसलिंग भी कर रही है। स्कूलों के जरिए भी बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है और बच्चों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। जी-7 देशों में में सबसे ज्यादा सुसाइड की घटनाएं जापान में होती हैं, ऐसे में जापान में 1974 से सुसाइड की रिकॉर्ड रखे जा रहे हैं।

Exit mobile version