Site iconSite icon AR Live News

भटियानी चौहट्टा मंदिर में मंगलवार को मनाया जाएगा महालक्ष्मी जन्मोत्सव

udaipur mahalaxmi janmotsavudaipur mahalaxmi janmotsav

उदयपुर,(ARLive news)। भटियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 28 सितंबर मंगलवार को महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

श्रीमाली जाति संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि षोडशोपचार पूजन व पंचामृत अभिषेक किया जाएगा उसके बाद महालक्ष्मी जी को विशेष श्रंगार धराया जाएगा। इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए केवल तीन ट्रस्टी श्री सूक्त पाठ व विशेष हवन होगा उसमें बैठेंगे।

संध्या को मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या होगी। मध्य रात्रि को 12:00 बजे महाआरती होगी। उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। ऐसे में सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह है कि कॉविड प्रोटोकॉल की पूरी पालना करते हुए दर्शन का लाभ लें।

Exit mobile version