Site iconSite icon AR Live News

168 यात्रियों को लेकर काबुल से भारत पहुंचा IAF का C-17 विमान

IAF C 17 aircraft with 168 people reached india from kabulIAF C 17 aircraft with 168 people reached india from kabul

नई दिल्ली/काबुल,(ARLive news)। काबुल पर एक हफ्ता पहले तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में खराब होती सुरक्षा स्थिति के बीच भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सैन्य परिवहन विमान ने काबुल से 107 भारतीयों समेत 168 लोगों को रविवार को वहां से निकाला। इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों के साथ अफगानी भी सवार थे। सभी की हिंडन एयरफोर्स पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है।

भारतीय वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान में 87 अन्य भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों को शनिवार को काबुल से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे ले जाया गया और यह समूह रविवार तड़के वहां से एयर इंडिया के एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा।

अमेरिका और नाटो के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाए गए 135 लोगों का एक समूह भी भारत पहुंचा। ऐसा बताया जा रहा है कि काबुल से दोहा लाए गए भारतीय अफगानिस्तान स्थित कई विदेशी कंपनियों के कर्मी हैं। वहीं 300 और भारतीयों के भी आज स्वदेश लाए जाने की संभावना है। 15 अगस्त को तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को नियंत्रित करने वाले अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों द्वारा अनुमति दी गई है।

Exit mobile version