Site iconSite icon AR Live News

अफगानिस्तान पर अब तालीबानी हुकूमत : राष्ट्रपति गनी देश छोड़कर भागे, तालिबान ने बनाई सरकार, काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग, भगदड़

Taliban take over Afghanistan afghan citizen reaches airport to left countryTaliban take over Afghanistan afghan citizen reaches airport to left country

नई दिल्ली,(ARLive news)। अफगानिस्तान में तालिबानियों ने काबुल सहित पूरे देश पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी देश छोड़कर जा चुके हैं और उपराष्ट्रपति अमीरुल्लाह सालेह ने भी काबुल छोड़ दिया है। इसके बाद तालिबान ने अफगानिस्तान का राष्ट्रपति भवन भी अपने कब्जे में ले लिया। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार के नए प्रमुख का ऐलान भी हो गया है।

इधर तालिबान के अफगानिस्तान पर पूरा नियंत्रण लेने के चलते अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका ने सोमवार सुबह बताया है कि अमेरिकी दूतावास को खाली कर दिया गया है और सभी दूतावास कर्मचारी एयरपोर्ट पर शिफ़्ट कर दिए गए हैं। अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका ने भारी संख्या में काबुल एयरपोर्ट पर फोर्स तैनात की हुई है। इसी बीच सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई, अमेरिका सैनिकों ने जवाबी कार्यवाही की। लेकिन घटना में 5 लोगों की मौत हुई है।

एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसा माहौल

बड़े स्तर पर अफगानिस्तान के नागरिक देश छोड़कर जा रहे हैं। इसके चलते एयरपोर्ट पर भगदड़ का माहौल बना हुआ है। हजारों की संख्या में नागरिकों का एयरपोर्ट पर हुजूम लगा हुआ है। नागरिक बिना सामान लिए देश छोड़कर जा रहे हैं। बैंकों और वीजा कार्यालयों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। एयरपोर्ट पर उन्हें जहां जैसी जगह मिल रही है, बस पलायन कर रहे हैं।

काबुल में जगह-जगह लूटपाट और हिंसा की खबरें आ रही हैं। सरकारी भवनों में तोड़फोड़ और लूटपाट होने के साथ ही नागरिकों के साथ भी लूटपाट हो रही है।

हिंसा और लोगों के पलायन को लेकर तालिबानियों ने राष्ट्रपति भवन से बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सभी लोगों के जान-माल की रक्षा की जाएगी। अगले कुछ दिनों में सब नियंत्रित कर लिया जाएगा। हमने सोचा नहीं था कि इतनी आसानी से और इतनी जल्दी जीत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।

Exit mobile version