Site iconSite icon AR Live News

कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध 21 सितंबर तक बढ़ाया

canada extends ban on direct flight from indiacanada extends ban on direct flight from india

ओटावा,(ARLive news)। कनाडा ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर लगाए प्रतिबंध को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

कनाडा के यातायात विभाग ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की नवीनतम सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह के आधार पर, कनाडा यातायात विभाग नोटिस टू एयरमेन का विस्तार कर रहा है। जिसके तहत भारत से कनाडा के लिए सभी सीधी वाणिज्यिक और निजी यात्री उड़ानों को 21 सितंबर तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Exit mobile version