Site iconSite icon AR Live News

टोक्यो ओलिंपिक समापन : भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मैडल जीते

india-won-7-medal-in-tokyo-olympicsindia-won-7-medal-in-tokyo-olympics

टोक्यो,(ARLive news)। टोक्यो ओलिंपिक 2020 का रविवार 8 अगस्त 2021 समापन हो गया। 339 खेलों में 11000 से ज्यादा एथलीट ने हिस्सा लिया। कोरोना महामारी के बीच भी ओलिंपिक आयोजन सभी के लिए बेहद शानदार और यादगार रहा।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने भी 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 7 मैडल जीते और राष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मैडल जीता। इस ओलिंपिक में देश को इकलौता गोल्ड मैडल नीरज चोपड़ा ने ही लाकर दिया है। इनके अलावा वेट लिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मैडल, रेसलिंग में रवि कुमार ने सिल्वर मैडल जीते हैं। देश के लिए खिलाड़ियों ने 4 ब्रॉन्ज मैडल जीते, जिसमें पीवी संधु ने बैडमिंटन में, बोरहोगेन लवलीना ने बॉक्सिंग में, बजरंग ने फ्री स्टाइल रेसलिंग में और भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मैडल जीते हैं।

सबसे ज्यादा मैडल यूएस ने 113, चाइना ने 88, ग्रेट ब्रिटेन ने जीते हैं

Exit mobile version