Site iconSite icon AR Live News

कल से भारत करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगुआई

india will take over the Presidency of the UN Security Council on 1st Augustindia will take over the Presidency of the UN Security Council on 1st August

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली,(ARLive news)। एक अगस्त से भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने जा रहा है। यानी एक महीने तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान भारत के हाथों में होगी। भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और आतंकवाद खत्म करने जैसे विषयों पर ध्यान देगा एवं इन मुद्दों पर उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेगा। साथ ही ठोस रणनीति बनाने पर जोर देगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने यूएन महासभा प्रमुख को भारत की अध्यक्षता के दौरान होने वाली मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमारे लिए उसी माह में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष गर्व और सम्मान की बात है, जिस माह हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बतौर अध्यक्ष भारत का पहला कार्य दिवस सोमवार यानी 2 अगस्त से शुरू होगा।

Exit mobile version