Site icon AR Live News

दक्षिण अफ्रीका : दंगों में मारे गए लोगों की संख्या 212 हुई

212 died in south africa riots

जोहान्सबर्ग,(ARLive news)। दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल और गौतेंग प्रांत में दंगों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 212 हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के अधीन कार्यवाहक मंत्री कुम्बुद्ज़ो नत्शवेनी ने एसएबीसी न्यूज टीवी चैनल पर एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।

नत्शवेनी ने कहा, ‘‘ गौतेंग प्रांत में दंगो में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है तथा 137 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां अब तक 862 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में मृतक संख्या 180 हो गई है और यहां 1692 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दोनों प्रांतों में स्थिति सामान्य हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के कारावास के बाद दंगे भड़क उठे थे। गौतेंग और क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को भेजा गया है।

Exit mobile version