Site iconSite icon AR Live News

बाइक चोरी की नाबालिग गैंग : 5 लड़कों से 14 बाइक जब्त, इनके कारनामे देख पुलिस भी हुई हैरान

gang of minor thieves detained 14 bikes recovered in rajsamandgang of minor thieves detained 14 bikes recovered in rajsamand

राजसमंद,(ARLive news)। राजसमंद के रेलमगरा पुलिस ने उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में दर्जनों बाइक चोरी कर चुके माइनर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने जब चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा तो वह भी हैरानी में पड़ गयी, क्यों कि चोरी के इस गिरोह में सभी पांचों लड़के नाबालिग थे, यह तो बाइक चोरी की नाबालिग गैंग थी। पुलिस ने गुरूवार को पांचों लड़कों को डिटेन किया और इनसे 14 बाइक जब्त की हैं।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में दो पहिया वाहनों के चोरों की धरपकड़ अभियान स्तर पर चल रही है। रेलमगरा पुलिस ऐसे चोर गिरोह की सूचना मिली, जो लगातार उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में बाइक चोरी कर रहे थे और औने-पौने दामों में अन्य लोगों को बेचने की फिराक में थे। इस पर रेलमगरा थानाधिकारी भरत योगी ने जब बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा तो सभी अपचारी नाबालिग निकले।

पूरे दिन रैकी करने घूमते रहते, उम्र में छोटे होने से नहीं होता किसी को शक

डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि गिरोह के पांचों लड़के आस-पास क्षेत्र में पूरे दिन घूमते रहते थे। उम्र में कम होने के कारण लोगों को भी इन पर संदेह नहीं होता था। इन लड़कों को कहीं भी सुनसान जगह बाइक खड़ी दिखती, तो उस मोटरसाइकिल को डायरेक्ट कर थोड़ी दूर पैदल-पैदल लेकर जाते और फिर बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। एक जगह वारदात करने के बाद उस जगह दोबारा वारदात नहीं करते थे।

Exit mobile version