Site iconSite icon AR Live News

ढाका : 6 मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग, 52 लोगों के मरने की आशंका

52 died in massive fire in factory dhaka bangladesh52 died in massive fire in factory dhaka bangladesh

आग इतनी भीषण की दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका

ढाका,(ARLive news)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फूड एंड बेवरेज की छह मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 52 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 30 लोग घायल हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए। आग पर काबू पाने के शुक्रवार को भी प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर जो थे, उनका बाहर निकलता मुश्किल था।

पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब रूपगंज स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 18 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाया नहीं जा सका। शुक्रवार दोपहर में भी दमकलें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री में सर्च ऑपरेशन किया जाएगा, इसके बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, क्यों कि हादसे के समय फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे और काम कर रहे थे।

परिजनों ने फोन किए, लेकिन फैक्ट्री में फंसी जिंदगी और फोन खत्म हो चुके थे

हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि तीसरी मंजिल पर जब आग लगी तो सीढ़ियों पर लगे दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे। रिकॉर्ड के अनुसार जब आग लगी तब तीसरी मंजिल पर 48 लोग काम कर रहे थे। उन लोगों का क्या हुआ होगा, पता नहीं। आग लगने के बाद 13 मजदूर छत की ओर भागे और देखते ही देखते काला धुआं भर गया।

Exit mobile version