Site iconSite icon AR Live News

इंडोनेशिया में जहाज डूबने से 6 लोगों की मौत

6 dead in ship drowning indonesia6 dead in ship drowning indonesia

मॉस्को,(ARLive news)। इंडोनेशिया में बाली के तट के पास एक यात्री जहाज के डूबने से छह लोगों की मौत हो गयी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को स्थानीय थाना प्रमुख के हवाले से बताया कि बाली के तट के पास एक यात्री जहाज के डूबने से छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर जहाज में 41 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। जहाज बाली के गिलिमानुक बंदरगाह की ओर जा रहा था, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही वह डूब गया। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सात लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Exit mobile version