Site iconSite icon AR Live News

दक्षिणी चीन में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, कैंसल हुई सैंकड़ों फ्लाइट्स

corona cases increasing in south china hundreds of flights cancelledcorona cases increasing in south china hundreds of flights cancelled

बीजिंग,(ARLive news)। पूरी दुनिया को कोरोना महामारी के संकट में धकेलने वाला चीन खुद भी इसके प्रकोप को अबतक झेल रहा है। बेशक दुनिया के सामने चीन अपने सही आंकड़े छुपा रहा हो, लेकिन चीन में एक बार फिर से संक्रमण बढ़ गया है। दक्षिणी चीन में कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन से एक युवति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे का सीधा असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीनी प्रशासन ने दक्षिण में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसल कर दी है। करीब 460 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ज्यादातर दुकानें और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं सख्त कोरोना प्रतिबंध भी यहां पर लगाए गए हैं।

बता दें कि दक्षिण चीन के शहर में लॉकडाउन भी चल रहा है, क्योंकि गुआंगडोंग प्रांत में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज हुई है। गुआंगडोंग में शनिवार को कुल छह नए मामले दर्ज किए गए हैं। दर्ज हुए नए मामलों में शेन्ज़ेन हवाई अड्डे पर एक रेस्तरां में काम करने वाली 21 वर्षीय वेट्रेस है। अधिकारियों के अनुसार वह डेल्टा स्ट्रेन के संपर्क में आई थी। अधिकारियों ने महिला के करीब 110 लोगों को क्वारंटीन करने का आदेश दिया है।

Exit mobile version