Site iconSite icon AR Live News

म्यांमार में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

Myanmar 12 died in Military plane crashesMyanmar 12 died in Military plane crashes

म्यांमार,(ARLive news)। म्यांमार में गुरुवार सुबह एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार 16 लोगों को ले जा रहा विमान मांडले शहर के पास एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। शहर के दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए । स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में एक बिजली और इस्पात संयंत्र के बीच 16 सीटों वाला क्रैश हुआ ।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में जमीन पर 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल के मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने बताया कि इस विमान में 16 लोग सवार थे। अभी तक हताहत हुए लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन मांडले के दमकल विभाग ने बताया है कि इस हादसे में 12 लोगों की जान गई है और घायल लोगों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version