Site iconSite icon AR Live News

महिला ने एक साथ दिया 10 बच्चों को जन्म : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का रिकॉर्ड भी टूटा

woman gives birth to 10 babies in south africa break Guinness World recordwoman gives birth to 10 babies in south africa break Guinness World record

केप टाउन,(ARLive news)। दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर नया रिकार्ड बनाया है। 37 वर्षीय गोसियामी थमारा सिटहोल को बच्चों को जन्म देने के लिए ऑपरेशन कराना पड़ा। महिला ने 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक 37 साल की गोसियामी थमारा सिटहोल को बच्चों को जन्म देने के लिए मुश्किल ऑपरेशन कराना पड़ा। पिछले महीने ही माली की हलीमा सिसी नाम की महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था, मगर उनका यह रिकॉर्ड महज एक महीने के भीतर ही टूट गया।

Exit mobile version