Site iconSite icon AR Live News

फेसबुक ने अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड किया

facebook suspends donald trump account for two yearsfacebook suspends donald trump account for two years

ट्रंप ने इसे लाखों अमेरिकियों का अपमान बताया

न्यूयाॅर्क,(ARLive news)। फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड होने को लाखों अमेरिकी नागरिकों का अपमान बताया है। उन्होंने फेसबुक के इस कदम की आलोचना की और कहा कि यह एक सेंसरशिप की तरह है।

फेसबुक ने ट्रंप पर यूएस कैपिटल में दंगा भड़काने का आरोप लगाया

जनवरी में यूएस कैपिटल में हुए दंगों के बाद ट्रंप ने कई पोस्ट किए थे, जिन्हें फेसबुक ने नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया था। फेसबुक ने ट्रंप पर यूएस कैपिटल में दंगा भड़काने का आरोप लगाया था और उनके फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट पर जनवरी में अनिश्चितकालीन पाबंदी लगा दी थी।

अब नेताओं को कंटेंट की निगरानी से छूट नहीं मिलेगी

फेसबुक अब नेताओं को कंटेंट की निगरानी से छूट की पाॅलिसी खत्म करने जा रहा है। फेसबुक ने कहा है कि अब नेताओं की पोस्ट को भी कोई सुरक्षा कवच नहीं मिलेगा। ट्रंप पर लगा ये प्रतिबंध सात जनवरी से माना जाएगा और सात जनवरी 2023 तक रहेगा।

Exit mobile version