Site iconSite icon AR Live News

अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां : लोकतंत्र समर्थक मीडिया टाइकून जिमी लाई को 14 माह की जेल

hong kong democracy supporters media tycoon jimmy lai sentenced to 14 monthhong kong democracy supporters media tycoon jimmy lai sentenced to 14 month

हांगकांग,(ARLive news)। हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक एवं दिग्गज मीडिया कारोबारी जिमी लाई को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन में उनकी संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को 14 महीने की सजा दी गई है। लाई और नौ अन्य पर एक अक्टूबर 2019 को हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिये लोगों को उकसाने का आरोप है। उस प्रदर्शन में हजारों लोग हांगकांग में कम होती राजनीतिक आजादी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। सभी 10 आरोपियों ने गैर कानूनी तरीके से जमा होने का गुनाह कबूल किया।

लोकतंत्र समर्थक समाचारपत्र ‘द एपल डेली’ के संस्थापक लाई (73) को 14 महीने की सजा सुनाई गई है। वह पहले ही 2019 में गैरकानूनी तरीके से रैली करने के एक मामले में 14 महीने की सजा काट रहे हैं। दोनों मामलों की सजा मिलाकर लाई को कुल 20 महीने जेल में रहना होगा।

चीन ने वादा किया था कि हांगकांग में 50 साल तक आजादी कायम रहेगी, जो पृष्ठभूमि पर देखने को नहीं मिलती

इन प्रदर्शनों में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं और 1997 में ब्रिटेन से आजाद होकर चीन के नियंत्रण में आने के बाद बीजिंग को चुनौती दे रहे हैं। चीन ने वादा किया था कि हांगकांग में 50 साल तक आजादी कायम रहेगी, जो मुख्यभूमि पर देखने को नहीं मिलती। लाई की हांगकांग में लागू विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी जांच की जा रही है, जिसे पिछले साल लागू किया गया था।

चीन को आशंका है कि लाई का हांगकांग में हस्तक्षेप कर रही विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ है। वहीं, अन्य नौ में से पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र समर्थक अल्बर्ट हो तथा लेउंग क्वोक-हंग, ली चुक यान का 18-18 महीने की सजा हुई है। आरोप है कि इन सांसदों ने बीजिंग के थ्येनआनमन चौक पर 1989 में हुई खूनी कार्रवाई की बरसी पर कैंडल लाइट जुलूस का आयोजन किया था। शहर में विरोध रैलियों के आयोजन के लिए जाने वाले एक राजनीतिक संगठन के प्रमुख फिगो चान को भी 18 महीने की कैद सजा सुनाई गई है। इनके अलावा, अन्य तीन कार्यकर्ताओं यिउंग सुम, स्याड हो तथा एवरी एनजी को 14-14 महीने की सजा मिली है। वहीं, रिचर्ड त्सोई और सिन चुंग-काई की सजा निलंबित कर दी गई है।

Exit mobile version