Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कोरोना संक्रमण दर घटकर 6% हुई : 11 जिलों में एक्टिव केस 1000 से कम, उदयपुर में संक्रमण दर 7% हुई

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के लिए राहत की बात है कि राज्य में कोरोना संक्रमण दर घटकर 6 प्रतिशत पर आ गयी है। गुरूवार को राज्य में 56702 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, इसमें 3454 संक्रमित पाए गए। राज्य में एक्टिव केस भी घटकर 71099 हो गए हैं, खासबात है कि राज्य के 11 जिलों में एक्टिव केस 1000 से भी कम हो गए हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन जिलों में 1 जून के बाद कोरोना लाॅकडाउन में कुछ रियायत मिल जाए।

दुखद है कि आज राज्य में 85 संक्रमितों की मौत हुई है, हालां कि मृतकों की संख्या भी पिछले दिनों की तुलना में कम है। इसमें जयपुर में 20, उदयपुर में 8 और बीकानेर में 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में सर्वाधिक जयपुर में 775, जोधपुर में 229, गंगानगर में 231, अलवर में 212, उदयपुर में 182 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में आज 10396 संक्रमित ठीक हुए हैं।

उदयपुर में संक्रमण दर घटकर 7% हुई

उदयपुर में आज 598 संक्रमित ठीक हुए हैं। इससे एक्टिव केस घटकर 4023 हो गए हैं। उदयपुरवासियों के लिए भी राहत की बात है कि जिले में संक्रमण दर घटकर 7 प्रतिशत हो गयी है। आज 2464 लोगों के कोरोना टेस्ट में 182 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 110 शहरी क्षेत्र और 72 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

अन्य खबरों के लिए होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

rajasthan corona report till 27 may 2021

Exit mobile version