Site iconSite icon AR Live News

नाइजीरिया के नाइजर नदी में नाव पलटी, 140 लोग लापता

more than 140 missing after boat drowned in nigeriamore than 140 missing after boat drowned in nigeria

अंबुजा,(ARLive news)। नाइजीरिया में 160 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव नाइजर नदी में बुधवार को पलट गई और इस हादसे के बाद 140 लोग लापता है। जिले के प्रमुख अब्दुल्लाही बुहारी वारर ने बताया कि नाव में 80 लोगों के लिए जगह थी, लेकिन सोने के खनिकों के लिए दोगुने यात्रियों के साथ-साथ रेत के बैग भी लदे हुए थे। नाव नाइजर से पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के केब्बी जा रही थी।

द पंच डेली ने नगास्की जिले के प्रमुख अब्दुल्लाही बुहारी वारर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिर्फ 22 लोगों को पानी निकाला गया है। एक बच्ची के शव को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में बहुत से लोग मारे गए हैं और कोई भी उनकी संख्या का ठीक-ठीक पता नहीं लगा सका है।’

Exit mobile version