उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज बुधवार को 9849 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 54687 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, इमसें 9849 संक्रमित पाए गए, इस अनुसार संक्रमण दर करीब 18 प्रतिशत रही।। राहत की बात है कि आज 16039 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। आज 139 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 37, उदयपुर में 13, जोधपुर में 11 और बीकानेर में 10 संक्रमितों की मौत हुई है।
राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 2338, अलवर में 646, उदयपुर में 550, कोटा में 530 और जोधपुर में 524 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में 1 लाख 53 हजार 126 एक्टिव केस हैं।
उदयपुर में 1021 संक्रमित ठीक हुए
उदयपुर में आज 1021 संक्रमित ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। जिले में 9475 एक्टिव केस हैं। दुखद है कि आज 13 संक्रमितों की मौत हुई है। आज मिले 550 कोरोना संक्रमितों में 319 शहरी क्षेत्र, 231 ग्रामीण क्षेत्र से हैं, वहीं 337 नए केस हैं और 29 कोरोना वाॅरियर्स हैं।
