Site iconSite icon AR Live News

अमेरिका में सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर साइबर हमला: इमरजेंसी लगी

cyber attack on american fuel pipeline Crude prices climbed more than 1 percent on Mondaycyber attack on american fuel pipeline Crude prices climbed more than 1 percent on Monday

न्यूयाॅर्क,(ARLive news)। अमेरिका में देश की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। इसके बाद सरकार ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया हैै। कोलोनियल पाइपलाइन से प्रतिदिन 25 लाख बैरल तेल जाता है। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के राज्यों में डीज़ल, गैस और जेट ईंधन की 45 प्रतिशत आपूर्ति इसी पाइपलाइन से होती है

जानकारी के अनुसार यह हमला कोरोना शुक्रवार को किया गया था, इसके बाद टीम ने मरम्मत का काम जारी किया, जो अभी भी जारी है। इसके ईंधन सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। हालां कि सरकार ईंधन सप्लाई के लिए सड़क मार्ग का उपयोग भी कर सकती है। इस हमले के पीछे कोरोना महामारी को ही वजह माना जा रहा है। क्योंकि इस पाइपलाइन से जुड़े ज्यादातर इंजीनियर घरों से कंप्यूटर पर काम कर रहे थे।

जानकारों का कहना है कि इसकी वजह से अमेरिका में सोमवार को ईंधन की कीमतों में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर इसे जल्दी बहाल नहीं किया गया तो इसका असर और व्यापक हो सकता है।

Exit mobile version