Site icon AR Live News

राजस्थान में आज 17155 कोरोना संक्रमित, 158 की मौत, 10034 ठीक हुए: जयपुर 3616, जोधपुर 2339, उदयपुर 1221 संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शुक्रवार को 17155 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 158 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में आज 10034 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 76 हजार 485 हो गयी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 3616, जोधपुर में 2339, उदयपुर में 1221 और अलवर में 1011 संक्रमित मिले हैं। वहीं जयपुर में 40, जोधपुर में 38, उदयपुर में 10 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

उदयपुर जिले में कोरोना वाॅरियर्स भी तेजी से हो रहे संक्रमित

उदयपुर जिले में आज 4729 लोगों की जांचों में 1221 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 1234 संक्रमित ठीक हुए हैं। आज 10 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में चिंता की बात यह भी है कि संक्रमितों को बचाने में जुटे कोरोना वाॅरियर्स भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

आज शुक्रवार को 48 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित निकले हैं। जबकि गुरूवार को में 64 कोरोना वाॅरियर्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसका असर प्रशासनिक और अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी पड़ सकता है। जिले में 11191 एक्टिव केस हैं और इसमें 9956 होम आईसोलेशन में हैं।

Rajasthan corona positive update report till april 2021
Exit mobile version