Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में एक भी आईसीयू वेंटीलेटर और नाॅन वेंटीलेटर बेड खाली नहीं : सरकारी हॉस्पिटल में कुर्सी पर बैठा दे रहे ऑक्सीजन

udaipur hospitals no icu bed available for covid positive doctors gives oxygen on chair to save patient lifeudaipur hospitals no icu bed available for covid positive doctors gives oxygen on chair to save patient life

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में हर दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते उदयपुर के एक भी हाॅस्पिटल में आज की तारीख में आईसीयू बैड खाली नहीं हैं। हाॅस्पिटल्स में न तो आईसीयू वेंटीलेटर बैड उपलब्ध हैं और न ही आईसीयू नाॅन वेंटीलेटर बेड खाली हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत यह हो गयी है कि वेंटीलेटर तो दूर यहां ऑक्सीजन बेड भी खाली नहीं हैं। ऐसे में अब जो मरीज आ रहे हैं, उन्हें मजबूरन कुर्सी पर बैठा कर ऑक्सीजन देनी पड़ रही है, ताकि उनकी सांसे चलती रहें।

प्रशासन ने बेड उपलब्धता की जानकारी अधिकृत वेबसाइट https://sites.google.com/view/covidudr/home पर भी अपडेट की हुई है। उदयपुर के हालात अब डराने वाले हो गए हैं, क्यों कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन बार-बार यही अपील कर रहा है कि आमजन दूध-सब्जी के बहाने भी बार-बार घर से बाहर न निकलें और कोरोना प्रोटोकाॅल की पालना करें।

Exit mobile version