Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू : शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू

जयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने वीकेंड कर्फ्यू का निर्णय लिया है। यह कर्फ्यू 16 अप्रैल शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।

कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है।

पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है। अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले और 33 मौते हुईं हैं। इसलिए आज वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है। अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट स्थिति बन सकती है। आमजन से अपील है कि पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें। राजस्थान सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Exit mobile version