Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 6200 कोरोना संक्रमित, 29 की मौत: जयपुर में 1325, उदयपुर में 918 संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण में आज मिले संक्रमितों की संख्या 6000 से पार चली गयी है, वहीं आज राज्य में अब तक के सर्वाधिक 29 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में आज 6200 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 1325 कोरोना संक्रमित मिले हैं, किसी जिले में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1000 से पार गयी हो। दूसरे नंबर पर सर्वाधिक उदयपुर में 918 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं जोधपुर में 820, कोटा में 646 और भीलवाड़ा में 355 संक्रमित मिले हैं।

आज राज्य में हुई 29 मौतों में सर्वाधिक कोटा में 5, उदयपुर में 4, जयपुर में 4, जोधपुर में 3 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 44905 हो गयी है। आज संक्रमित तो 6200 मिले हैं, लेकिन ठीक होकर 1956 कोरोना संक्रमित ही डिस्चार्ज हुए हैं।

चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और राजसमंद में 100 पार

उदयपुर संभाग की बात करें तो आज चित्तौड़गढ़ में 135, डूंगरपुर में 191 और राजसमंद में 126, बांसवाड़ा में 67 और प्रतापगढ़ में 48 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर जिले में पिछले 24 घंटों में हुई 3998 लोगों की जांच में आज 918 के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है, इसमें 615 शहरी क्षेत्र और 303 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 35 कोरोना वाॅरियर्स भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिले में अभी 5712 एक्टिव केस हैं, इसमें 4938 होम आईसोलेशन में हैं। आज 124 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

अन्य खबरों के लिए वेबसाइट के होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

rajasthan corona positive record 6200 cases in one day jaipur crosses 1325 and udaipur 918 test positive for covid-19
Exit mobile version