Site iconSite icon AR Live News

कोरोना के हर दिन डराते रिकाॅर्ड : आज राजस्थान में 3526 कोरोना संक्रमित, सर्वाधिक जयपुर में 658 और उदयपुर 497, राज्य में 20 मौतें

rajasthan corona positive case crosses 3500 today 497 covid-19 positive in udaipurrajasthan corona positive case crosses 3500 today 497 covid-19 positive in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या सहित एक दिन में होने वाली मौतों का रिकाॅर्ड भी टूटा है। राज्य में आज 3526 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही 20 संक्रमितों की मौत हुई है। इतने लोगों की एक दिन में मौत अब तक के कोरोना काल में सर्वाधिक है। राज्य में कोरोना दिन-ब-दिन ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 658 और उदयपुर में 497 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज जयपुर में सबसे ज्यादा 7 कोरोना संक्रमित काल का ग्रास बने हैं। वहीं उदयपुर में 3 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा आज जोधपुर में 372, कोटा में 310, डूंगरपुर में 215, अलवर में 174, चित्तौड़गढ़ में 125, राजसमंद में 109, सिरोही में 105 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य के 9 जिलों में संक्रमितों की संख्या 100 पार निकल गयी हो। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 21132 हो गयी है।

उदयपुर में मिले आज 497 कोरोना संक्रमित जिले में अब तक के कोरोना काल में सर्वाधिक हैं। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 2229 हो गयी हैै। जिले में आज 3 संक्रमितों की मौत हुई है। आज 497 संक्रमित मिले हैं, लेकिन ठीक 85 ही हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है।

rajasthan corona positive update till 8 april 2021

Exit mobile version