उदयपुर,(ARLive news)। कांग्रेस ने राजस्थान की तीन सीट पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा को प्रत्याशी घोषित किया है।
इसके अलावा चुरू के सुजानगढ़ से मनोज कुमार मेघवाल और भीलवाड़ा के सहाड़ा से गायत्री देवी को प्रत्याशी घोषित किया है। सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल दिवंगत पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल के पुत्र हैं। सहाड़ा से उम्मीदवार बनाई गई गायत्री देवी दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी हैं।
तनसुख बोहरा है खनन कारोबारी
राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा खनन कारोबारी है। इनकी राजसमंद के खनन कारोबारियों और इससे जुड़े कर्मचारियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। तनसुख बोहरा का मुकाबला यहां दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री दीप्ती माहेश्वरी से रहेगा।

