Site iconSite icon AR Live News

रिहायशी इलाके में 81 साल बाद फटा दूसरे विश्वयुद्ध का महाविनाशक बम

world war bomb found in residential area in exeterworld war bomb found in residential area in exeter

लंदन,(ARLive news)। ब्रिटेन की राजधानी इंग्लैंड के एक्सेटर शहर में मिले बम को रविवार को डिफ्यूज किया गया। ऐसा ही बम द्वितीय विश्व युद्ध में महाविनाशकारी साबित हुआ था। महाविनाशक बम डिफ्यूज करने के लिए सेना ने पूरा शहर खाली करा लिया। जब बम को रिमोट कंट्रोल के जरिए उड़ाया गया तो उसकी धमक इतनी जोरदार थी, कि कई किलोमीटर दूर स्थित घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

रिहायशी इलाके में 900 किलोग्राम के इस बम के मिलने के बाद आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस इलाके में और भी जिंदा बम मिल सकते हैं, जिन्हें अगर समय पर खोजा नहीं गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

2600 घरों में रहने वाले लोगों से इलाका खाली करवाया

बम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बम डिस्पोजल स्क्वाड और पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी के 1400 छात्रों समेत ग्लेनहॉर्न रोड के क्षेत्र में लगभग 2600 घरों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार और शनिवार को इलाके से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए थे। इस बम को नियंत्रित विस्फोट के जरिए रविवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर डिफ्यूज किया गया। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसी गूंज लगभग 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

पुलिस ने लोगों को आदेश दिया है कि अभी उन्हें कई दिनों तक इस इलाके से दूर रहना पड़ सकता है। पूरी तरह से सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को भी आने की इजाजत दी जाएगी। इस विस्फोट के कारण आसपास के कई घरों की खिड़कियां और दीवार टूट गए हैं। इससे इन घरों के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय टीम पूरे इलाके के घरों की मरम्मत के काम मे भी जुटी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें धमाके के बाद उड़ते मलबे को दिखाया गया है।

द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने के इस बम को निष्क्रिय करने के दो दिन बाद भी आसपास के निवासियों को उनके घरों को लौटने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि सिक्योरिटी ऑडिट करन के बाद ही हम किसी भी व्यक्ति को उस इलाके में जाने देंगे। माना जा रहा है कि इस बम को जर्मनी के हिटलर की नाजी सेना ने ब्रिटेन के एक्सेटर शहर पर गिराया था। इस बम को शुक्रवार को एक्सेटर यूनिवर्सिटी के कंपाउंड में खोजा गया था।

Exit mobile version