Site iconSite icon AR Live News

उड़ान भरते ही इंडोनेशिया का बोइंग 737 श्रीविजय विमान हुआ लापता

Indonesia Boeing plane crashes after taking off from Jakarta with 62 passengersIndonesia Boeing plane crashes after taking off from Jakarta with 62 passengers

जकार्ता,(ARLive news)। जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडोनेशिया का श्रीविजय विमान लापता हो गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि श्रीविजय एयर विमान ने शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंटिआनक जाने वाले मार्ग से उड़ान भरने के केवल एक मिनट के बाद संपर्क खो दिया। इस विमान पर 59 लोग सवार बताए जाते हैं।

श्रीविजय एयर की उड़ान एसजे 182 ने एक मिनट से भी कम समय में 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर संपर्क खो दिया। FlightRadar24 डेटा से पता चलता है कि विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का था। श्रीविजय एयर ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version