Site iconSite icon AR Live News

कोरोना वायरस : भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध

international flights suspended till 31 january in india due to coronainternational flights suspended till 31 january in india due to corona

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है।

हालां कि इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध था। डीजीसीए के आदेश के अनुसार, केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी।

बता दें, भारत ने कोरोना महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया था। इसके बाद विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया।

Exit mobile version