Site iconSite icon AR Live News

अफगान वायुसेना के 2 हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर, 15 की मौत

afghanistan 2 air force helicopter collided 15 diedafghanistan 2 air force helicopter collided 15 died

काबुल,(ARLive news)। अफगानिस्तान में भीषण हवाई दुर्घटना हुई है। मंगलवार रात दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टरों द्वारा कमांडो को एक स्थान पर उतारा जा रहा था और वहां से घायल सुरक्षा बलों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। बताया गया है कि इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस दुर्घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ओमर जवाक ने नवा जिले में दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की।

Exit mobile version