Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 2211 कोरोना संक्रमित: जयपुर 414, जोधपुर 326, अलवर 198, बीकानेर 183, भीलवाड़ा, उदयपुर 108

CORONA POSITIVE RECORD RAJASTHAN IN OCTOBERCORONA POSITIVE RECORD RAJASTHAN IN OCTOBER

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रिकाॅड 2211 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 39 हजार 696 हो गयी है। इसमें 20942 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 1516 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 414, जोधपुर में 326, अलवर में 198, बीकानेर में 183, भीलवाड़ा में 108, उदयपुर में 108, अजमेर में 95, झुंझुनू में 69, पाली में 68, चूरू में 60, श्रीगंगानगर में 53 सहित अन्य जिलों में 50 से नीचे संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 108, राजसमंद में 33, प्रतापगढ़ में 6, बांसवाड़ा में 11, चित्तौड़गढ़ में 36 और डूंगरपुर में 19 कोरोना संक्रमित हैं।

उदयपुर में आज मिले 108 संक्रमितों में 71 शहरी क्षेत्र और 37 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 14 कोरोना वाॅरियर्स, 51 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 43 संक्रमण के नए मामले हैं। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 4679 हो गयी है। इसमें 619 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version