Site iconSite icon AR Live News

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव का पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने कहा- भारत छुपा रहा कोरोना मौतों का आंकड़ा

american president election first presidential debateamerican president election first presidential debate

लॉस एंजलिस,(ARLive news)। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव प्रचार चरम पर है। बुधवार को चुनाव का पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट ओहायो के क्लीवलैंड में 90 मिनट तक चला। डिबेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बिडेन और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्‍याशी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आमने-सामने पेश हुए। इस डिबेट में ट्रंप ने कई बार भारत का नाम लिया।

डेमोक्रेटिक प्रत्‍याशी बिडेन ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार पर ट्रंप को घेरा। बिडेन ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका में वायरस के प्रसार को रोकने में विफल रहे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि ये आरोप गलत हैं जबकि भारत, रूस और चीन कोरोना वायरस के आंकड़े छिपा रहे हैं। इसलिए इन देशों की सही तस्‍वीर सामने नहीं आ रही है।

बिडेन के सवाल उठाने पर ट्रंप ने कहा कि आप नहीं जानते हैं कि भारत, चीन और रूस में कितने लोग मारे गए हैं। भारत, चीन और रूस ने मृतकों की संख्या छिपा रहे हैं।

लोग सुनना चाहते हैं कि मुझे क्या कहना है, इसलिए रैली कर रहा हूं

ट्रंप ने कहा कि उनकी जगह अगर बिडेन होते तो अमरीका में महामारी से दो करोड़ लोगों की मौत हो गई होती। इस पर बिडेन ने कहा कि सबको पता है कि ट्रंप झूठे हैं। बिडेन ने कहा कि ट्रंप वही शख्स हैं जो दावा कर रहे थे कि कोरोना वायरस का ईस्टर तक खात्म हो जाएगा। मास्क नहीं पहनने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि जब मुझे जरूरत समझ में आती है तो मैं मास्क पहनता हूं।

मैं बिडेन की तरह से मास्क नहीं पहनता हूं। जब भी आप उनको देखते हैं वह मास्क में रहते हैं। वह 200 मीटर दूर से बोलते रहेंगे लेकिन मास्क पहने रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि महामारी के दौरान वह लगातार रैलियां क्यों कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, “लोग सुनना चाहते हैं कि मुझे क्या कहना है।” “हमारे पास जबरदस्त भीड़ है।” उन्होंने कहा, “अब तक इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है।”

बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य तरीकों से निपटने के लिए “पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना” रवैया अपनाया है और महामारी के दौरान रैलियां आयोजित करने के उनके फैसले की आलोचना की।

Exit mobile version