Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1946 कोरोना संक्रमित, उदयपुर में 113: चित्तौड़गढ़ में शनिवार-रविवार मंदिर बंद रहेंगे

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज बुधवार को 1946 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 120739 हो गयी है, इसमें 18992 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 15 संक्रमितों की मौत हुई है, अब तक 1382 लोगों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जान जा चुकी है। विकराल होते कोरोना के चलते चित्तौड़गढ़ में मुख्य मंदिरों को शनिवार या रविवार या दोनों दिन बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है।

आज राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 378, जोधपुर में 296, सीकर में 148, अलवर में 140, उदयपुर में 113, भीलवाड़ा में 108, अजमेर में 93, बीकानेर में 72, पाली में 62, जालोर में 61, कोटा में 60 मरीज कोरोना संक्रमित निकले हैं।

उदयपुर में आज 17 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित

उदयपुर में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आज चैथे दिन भी कोरोना के आंकड़े 100 से पार हुए। आज 113 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। इसमें उदयपुर के शहरी क्षेत्र में 77 संक्रमित हैं, जिसमें 12 कोरोना वाॅरियर्स, 27 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 38 नए संक्रमित हैं। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 36 संक्रमित पाए गए हैं, इसमें 5 कोरोना वाॅरियर्स, 8 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 23 नए संक्रमित हैं। उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 3807 हो गई हैं। इसमें 474 एक्टिव केस हैं।

चित्तौड़गढ़ के ये मंदिर रहेंगे शनिवार-रविवार बंद

अन्य खबरें पढ़ने के लिए होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

सुने 2 मिनट में 10 खबरें फटाफट

corona positive record in rajasthan
Exit mobile version