Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1834 कोरोना संक्रमित, 14 की मौत: जयपुर 386, जोधपुर 296, कोटा 142, उदयपुर 45

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1834 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 113124 हो गयी है और एक्टिव केस 17997 है। राज्य में आज 14 लोगों की मौत हुई है। अब तक 1322 लोग कोरोना की चपेट में आने से दम तोड़ चुके हैं।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 386, जोधपुर में 296, कोटा में 142, अजमेर में 115, अलवर में 102, भीलवाड़ा में 88, पाली में 59 संक्रमित हैं।

उदयपुर संभाग में आज उदयपुर जिले में 45, राजसमंद में 21, प्रतापगढ़ में 22, बांसवाड़ा में 17, चित्तौड़गढ़ में 18, डूंगरपुर में 32 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर के इन क्षेत्रों में आए हैं 45 संक्रमित

आज मिले 45 संक्रमित में 26 शहरी क्षेत्र से हैं और 17 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 13 कोरोना वाॅरियर्स हैं, 10 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 19 संक्रमण के नए केस और 1 प्रवासी हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 3347 हो गयी है।

कोरोना वाॅरियर्स

उदयपुर कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत 29 वर्षीय महिला चिकित्सक निवासी संतोष नगर गरियावास, 30 वर्षीय पुरुष चिकित्सक निवासी ओल्ड पीजी हॉस्टल, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत पीजी हॉस्टल निवासी 29 वर्षीय चिकित्सक, 25 वर्षीय महिला चिकित्सक, 30 वर्षीय महिला चिकित्सक, 33 पुरुष चिकित्सक, अंबामाता घाटी तितरडी निवासी 23 वर्षीय महिला चिकित्सक संक्रमित पाए गए।

नर्सिंग स्टाफ कोरोन वाररिर्स में 30 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 46 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ, 45 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 23 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 45 एव 34 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं ।

अन्य संक्रमित

अन्य संक्रमित में शहरी क्षेत्र से बलीचा उदयपुर, बसंत विहार सेक्टर 14, सत्यदेव कॉलोनी सबीना, हाथीपोल, अंबामाता, जवाहर नगर पटेल सर्कल, सर्वऋतु विलास एरिया, हिरण मगरी सेक्टर-11, सिटी स्टेशन रोड सूरजपोल, मीरा नगर सुभागपुरा, गुप्तेश्वर मार्ग सेक्टर-7, पुरोहितों की मादड़ी, हिरण मगरी सेक्टर-5, एन रोड भूपालपुरा, विद्यानगर सेक्टर-4, गणेश नगर बड़ी से, चित्रकूट नगर, घंटाघर, सज्जन नगर, रूप सागर, गुलाब बाग सर्व ऋतुविलास में संक्रमित पाए गए हैं !
ग्रामीण क्षेत्र में गिर्वा से, भुवाणा से, फतहनगर से, झाडोल सराडा से संक्रमित पाए गए हैं ।

उदयपुर, राज्य, देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

Corona positive toll rajasthan on 19 september 2020
Exit mobile version