Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1660 कोरोना संक्रमित, 15 की मौत: जयपुर 321, जोधपुर 283, कोटा 152, उदयपुर 56

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1660 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 99036 हो गयी है, इसमें 15859 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में बीकानेर, सीकर, राजसमंद में 2-2 सहित 15 संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 1207 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

आज सर्वाधिक जयपुर में 321, जोधपुर में 283, कोटा में 152, अलवर में 120, अजमेर में 96, बीकानेर में 92, उदयपुर में 56 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर संभाग में उदयपुर में 56, राजसमंद में 37, प्रतापगढ़ में 7, डूंगरपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 45 और बांसवाड़ा में 19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर के इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित

जिले में आज कोरोना संक्रमित के 56 नए मरीज आए हैं। जिसमें से शहरी क्षेत्र के 22, ग्रामीण क्षेत्र से 34 मरीज आए हैं। 8 कोरोनावरियर्स, 10 क्लोज कांटेक्ट वाले तथा 36 नए संक्रमित आए है। उदयपुर में कुल पॉजिटिव 3244 हो गए है।

कोरोना वॉरियर्स

शहर कोविड 19 प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक 59 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 23 वर्षीय पुरुष चिकित्सक तथा 26 वर्षीय महिला चिकित्सक संक्रमित पाए गए। अन्य कोरोनवाररिर्स में लेक एवेन्यू अपार्टमेंट रूप सागर से 41 वर्षीय पुरुष पत्रकार, हिरन मगरी से 40 वर्षीय पुरूष, सेमरी से 42 वर्ष पुरष, चाणक्यपुरी से 50 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ एव 31 वर्षीय लेब टेक्नीशियन संक्रिमित पाए गए हैं।

क्लोज काॅन्टेक्ट व अन्य संक्रमण के नए मामले

अन्य संक्रिमित में सेक्टर 4 हिरण मगरी से 31 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर से 29 वर्षीय पुरुष, सगतदा से 19 वर्षीय पुरुष, धान मंडी से 65 वर्षीय पुरुष, बेदला बड़गांव से 75 वर्षीय पुरुष, अग्रसेन नगर से 42 वर्षीय पुरुष, राजा नगर हिरण मगरी सेक्टर 12 से 53 वर्षीय पुरुष, गायत्री नगर सेक्टर 4 से 44 वर्ष की महिला, यूनिवर्सिटी रोड निवासी से 52 वर्ष की महिला जो एक बैंककर्मी है ।सेमारी से 27 वर्ष की महिला, सेमारी से 75 वर्ष पुरुष, सलूंबर से 48 वर्ष पुरुष, कानपुर से 24 वर्ष महिला, होली चौक से 45 वर्ष पुरुष, गोगुंदा से 34 वर्ष पुरुष, नागदा बाजार सलूम्बर से 19 वर्ष पुरुष, गोगुंदा से 34 वर्षीय पुरुष संक्रिमित पाए गए हैं।

होली चोक से 40 वर्ष महिला, बेदला से 65 वर्ष की पुरुष, विनायक नगर सेक्टर 12 से 59 वर्षीय पुरुष, भुपालपुरा से 70 वर्षीय वृद्ध पुरुष, श्रीनाथ मंदिर से 60 वर्षीय पुरुष, नार्थ आयड़ से 62 वर्षीय पुरुष, अंबावगढ़ से 60 वर्षीय पुरुष, सगटड़ा से 19 वर्षीय पुरुष, गोगुंदा से 65 वर्षीय पुरुष, सेमारी में एक ही परिवार से एक 30 वर्षीय तथा 40 वर्षीय पुरुष, सहित सराड़ा ब्लॉक से 22 कोरोना संक्रमित सहित कुल 56 संक्रिमित पाए गए हैं।

corona positive in rajasthan on 11 september 2020
Exit mobile version