Site iconSite icon AR Live News

आपका इम्यून सिस्टम ही करेगा आपकी कोरोना से रक्षा: जानिए कैसे अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करें

build your immune system strong it protects you to corona covid 19build your immune system strong it protects you to corona covid 19
ध्यान रखिए..! कोरोना का हमला आपके इम्यून सिस्टम की किलेबंदी को तोड़ न पाए

जयपुर,(ARLive news)। देश में कोरोना अनियंत्रित हो चुका है। हर दिन कोरोना के रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख तक पहुंच चुका है। अनलाॅक की जारी नयी गाइड लाइंस में अब करीब-करीब सभी चीजें खुल चुकी हैं और समस्त पाबंदिया हटा दी गयी हैं। ऐसे में अब कोरोना से बचाव रखना हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बन गयी है।

अब तक कोरोना कोविड-19 से बचाव में विशेषज्ञों का यही तर्क रहा है कि इम्यून सिस्टम अच्छा है तो कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। मतलब अब आपका इम्यून सिस्टम ही आपकी कोरोना से रक्षा करेगा। ऐसे में अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना भी हमें जानना होगा। ताकि कोरोना का हमला हमारे इम्यून सिस्टम की मजबूत किलेबंदी को तोड़ न सके।

इस संबंध में जयपुर की जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शारदा टांक ने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के कुछ आसान तरीके बताए, ताकि कोरोना से बचा जा सके।

जूते-चप्पल घर के बाहर ही उतारें

भारतीय संस्कृति को फिर से अपनाते हुए जूते-चप्पल बाहर ही उतारें। घर आने के बाद हाथ-पैरों को अच्छी तरीके से साबुन से साफ करें। नहाकर कपड़े भी बदलें। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। दूसरों से उचित दूरी बनाकर रखें। ज्यादा समय तक खाली पेट न रहें। पान व गुटखा खाने से बचें। शादी समारोह आदि जगहों पर जाने से परहेज करें। प्रतिदिन ३० मिनट योग अवश्य करें।

डाइट चार्ट को बनाए स्टॉन्ग

घर का बना शुद्ध ताजा भोजन का ही सेवन करें। पौष्ट्रिक आहार लें। मौसम के अनुसार फल और ताजा सब्जियां खाएं। ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का सेवन करें या फिर मिट्टी के बर्तन का पानी पिएं। पांच-सात बादाम या फिर सूखे मेवों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। बाहर का खाना और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। समय पर खाएं और समय पर सोएं।

देशी नुस्खों भी अपनाएं

Exit mobile version