उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1124 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेष में संक्रमितों की कुल संख्या 46679 हो गयी है और इसमें 13115 एक्टिव केस हैं। आज प्रदेश में 13 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें अजमेर में 3, अलवर में 2, सीकर में 2, अन्य प्रदेश से भर्ती 2 और भरतपुर, चूरू, धोलपुर, कारोली में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है।
आज राज्य में सर्वाधिक अलवर में 154, कोटा में 146, भीलवाड़ा में 99, जयपुर में 98, बीकानेर में 80, पाली में 72, धोलपुर में 63, अजमेर में 57, जोधपुर में 52, भरतपुर में 50, बारां में 40, उदयपुर में 39 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर के इन क्षेत्रो में मिले संक्रमित
4 कोरोना वॉरियर
एमबी हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर, अमोलक क्लीनिक के 2 लैब टेक्नीशियन
20 क्लोज कॉन्टेक्ट में आए
5 डोरे नगर सेवाश्रम, 1 न्यू केशव नगर पायडा, 2 खाकड़ झाड़ोल, 1 पार्ष्वनाथ विहार तीतरड़ी, 3 आकाष गंगा कॉम्पलैक्स के सामने सेक्टर-9, 1 तरपाल गोगुंदा, 5 मोगरवाड़ी रोशनलाल पब्लिक स्कूल के पास, 2 वर्धमान नगर सुंदरवास में संक्रमित मिले हैं।
14 संक्रमण के नए केस मिले हैं
1 राधाकृष्णा नगर गोवर्धन विलास, 1 जवाहर नगर सेक्टर-11, 1 अंबामाता थाने में गिरफ्तार आरोपी, 1 खेरवाड़ा प्रोपर कस्बे, 1 सामुदायिक भवन सेक्टर-11, 2 फतहपुरा उदयपुर, 1 चोटिया कुराबड़, 1 न्यू भूपालपुरा, 1 केजड़ सराड़ा, 1 उंदरी गिर्वा, 1 खेड़ा सर्किल सेक्टर-14, 2 सीमेंट गली ऋषभदेव में संक्रमित मिले हैं।
1 प्रवासी मुंबई से लौटे सज्जनगर मल्लातलाई निवासी भी संक्रमित मिले हैं।
