Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1147 कोरोना संक्रमित: जयपुर 163, जोधपुर 160, कोटा 122

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1147 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 42083 हो गयी है, इमसें 11558 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 4, बीकानेर में 4, अजमेर में 3, बाड़मेर में 1 और नागौर में 1 संक्रमित की मौत हुई है। अब तक राज्य में कोरोना से 614 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 163, जोधपुर में 160, कोटा में 122, पाली में 96, अजमेर में 90, अलवर में 90, सीकर में 88, धोलपुर में 52, उदयपुर में 50 संक्रमितों की पुष्टि हुई ह

आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक कुल 15 लाख 26 हजार 962 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिसमें 42083 लोग संक्रमित निकले हैं। इसमें 7847 प्रवासी हैं।

Exit mobile version