Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज 32 कोरोना संक्रमित, 2 की मौत: जोधपुर में आज 200 पार आए संक्रमित

भींडर कस्बे के 7 इलाकों में कर्फ्यू

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 961 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जोधपुर में एक दिन में आने वाले कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड टूटा है। आज जोधपुर में 212 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो अब तक किसी भी जिले में एक दिन में आने वाले संक्रमितों में सर्वाधिक है। जोधपुर में बाद अलवर में 180, जयपुर में 85 संक्रमित पाए गए हैं। 

आज उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट जैसी स्थित हुई है। आज 32 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। भींडर कस्बे में एक साथ 10 संक्रमितों मिलने से 7 क्षेत्रों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गयी है।

आज उदयपुर की स्थिति

टेकरी चौराहा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव थे, ये 13 जुलाई को भर्ती हुए थे, आज इनकी मौत हो गयी है। दूसरी मौत सुंदरवास निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। ये 12 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे और 22 जुलाई आज इन्होंने दम तोड़ दिया है।

उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार आ रही है। आज हिरणमगरी में पहले आए संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट के 5 संक्रमित गायत्री नगर सेक्टर-5 में 1 संक्रमित होली चौक सेक्टर 6 में आए हैं, वही सेक्टर-4 के महावीर नगर में 3 नए कोरोना संक्रमित आए हैं।

इसके अलावा दो कोरोना वॉरियर एमबी हॉस्पिटल के डॉक्टर, 1 एमबी हॉस्पिटल के क्वार्टर में, 1 रेलवे कॉलोनी खेमपुरा, 1 षिकारवाड़ी गोवर्धनविलास, 1 अहिंसापुरी फतहपुरा, एक द्वारका अपार्टमेंट मनवाखेड़ा में संक्रमित मिले हैं। 2 शक्तावत का गुड़ा सेमारी, 1 राठौड़ों का गुड़ा थूर निवासी छत्तीसगढ से लौटा प्रवासी, 1 जगत बंबोरा क्षेत्र में संक्रमित मिला है।

भींडर में नए 10 संक्रमित मिलने से कई क्षेत्रों में कर्फ्यू

उदयपुर के भींडर कस्बे में आज 10 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है। वल्लभनगर उपखण्ड मजिस्ट्रेट शैलेश सुराणा ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाई है। भीण्डर थाना अंतर्गत धारता रोड़ तिराहे से संतोष टेन्ट हाउस तक, गायत्री चौक से सूरजपोल चौराहा गेट तक, पूर्ण हनुमानजी की गली, हनुमानजी गली से रामद्वारा से पहले तक, नृसिंह मंदिर से बाबूलाल नागौरी के घर तक, मठ की गली से सिकलीगर की गली तक, रजा टेंट हाउस से हिंता गेट तक 200-200 मीटर क्षेत्र में यह निषेधाज्ञा लगाई है।

इसके अलावा भींडर में व्यापार मंडल ने 4 दिन का स्वैच्छिक लॉकडाउन रखा है। व्यापारी 4 दिन तक अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे।

डीएसपी हितेष मेहता ने बताया कि भींडर कस्बे में लोगों से अपील है कि वे अपने आप को सुरक्षित रखें। जिन 7 गलियों में संक्रमित पाए जाने के चलते कर्फ्यू लगाया गया है, वहां लोग उसकी पालना करें और शांति बनाए रखें। कर्फ्यू क्षेत्र से बाहर के लोग भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और लक्षण महसूस होने पर नजरअंदाज नहीं करें और कोरोना कोविड की जांच करवाएं।

rajasthan corona positive report till 22 july 2020
Exit mobile version