Site iconSite icon AR Live News

ओबामा, बिल गेट्स, जो बिडेन समेत कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक

obama bill gates joe biden twitter account hacked by bit coin hackersobama bill gates joe biden twitter account hacked by bit coin hackers

वाशिंगटन,(ARLive news)। हैकरों ने दुनिया के दिग्गज नेताओं, सेलेब्रिटी और कंपनियों के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है। बुधवार को हैकरों ने जिनके ट्विटर अकाउंट को हैक किया, उनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स, टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क, अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, वॉरेन बफेट, एप्पल, उबर समेत अन्य के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया है।

हैकर्स की यह हरकत हैकिंग बिटक्वाइन स्कैम

अधिकारियों के मुताबिक यह एक बिटकॉइन घोटाला प्रतीत हो रहा है। टेस्ला कंपनी के सीईओ ट्विटर अकाउंट से दोपहर करीब 4:17 बजे एक अजीब ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था ‘मैं कोविड-19 के कारण खुद को उदार महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे बीटीसी खाते पर भेजे गए किसी भी बीटीसी भुगतान को अगले एक घंटे में दोगुना कर दूंगा।’ शुभकामनाएं, और वहां सुरक्षित रहें!’ इस ट्वीट में बिटकॉइन का पता भी था, जो कि संभवतः हैकर के क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ा हुआ था। ऐसे में इसे हैकर्स की हरकत या हैकिंग बिटक्वाइन स्कैम माना जा रहा है। हैक किए गए अकाउंटों पर किए गए पोस्ट में बिटक्वाइन में दान मांगा गया है।

बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया,‘‘हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है और अब वह समय आ गया है। आप मुझे एक हज़ार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हज़ार डॉलर वापस भेजूंगा।‘‘इन अकाउंट से किए गए ट्वीट कुछ मिनट में डिलीट हो गए। ट्विटर पर सभी ब्लूटिक वाले अकाउंट से किसी भी तरह के ट्वीट नहीं किए जा सकेंगे और पासवर्ड भी रीसेट नहीं किए जा सकेंगे। ट्विटर ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है और इससे संबंधित जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

Exit mobile version