Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट: 10 पुलिसकर्मियों सहित 32 कोरोना संक्रमित, राजस्थान में 170 संक्रमित

corona positive in udaipur 10 police man corona wariors tested positivecorona positive in udaipur 10 police man corona wariors tested positive

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज पिछले 12 घंटों में 170 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर में काफी दिनों बाद एक साथ सुबह-सुबह 32 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन 32 संक्रमितों में 9 पुलिसकर्मी है, जो कोरोना की ड्यूटी में लगे हुए थे। कोरोना काल के चार महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब उदयपुर में एक साथ 9 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं।

उदयपुर में अब 862 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें 155 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में 23344 कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इसमें 5211 एक्टिव केस हैं।

जानकारी के अनुसार 5 पुलिसकर्मी पुलिसलाइन और 5 पुलिसकर्मी सिंघानिया यूनिवर्सिटी क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी में लगे हुए थे। सिंघानिया में तैनात पुलिसकर्मी तो वहीं क्वारंटीन भी थे। लेकिन पुलिसलाइन में रह रहे पुलिसकर्मियों से बातचीत की जा रही है कि वे लाइन में किस-किस के संपर्क में रहे हैं। इसके अनुसार आगे संपर्क में आए लोगों की जांच करवायी जाएगाी।

इन क्षेत्रों में आए हैं 32 संक्रमित

उदयपुर में आज 16 संक्रमित पहले मिले संक्रमितों के करीबी हैं। इसमें 9 समिजा, गायरियावास से, 2 जगदीष चौक की कसारों की गली, 1 सेक्टर 14 के सहारा अपार्टमेंट, 1 सिंघानिया यूनिवर्सिटी क्वारंटीन सेंटर, 1 अंबामाता में आरएसईबी ऑफिस के पास, 1 एक देवपुरा सराड़ा, 1 चिराग कॉम्पलैक्स पानेरियों की मादड़ी में संक्रमित हैं। यह सभी पहले मिले संक्रमितों के के करीबी है।

10 संक्रमित कोरोना वॉरियर हैं, इसमें 5 पुलिस लाइन और 5 सिंघानिया क्वारंटीन सेंटर में मिले हैं। यह सभी पुलिसकर्मी हैं।

5 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं, इसमें 1 अमरपुरा सराड़ा निवासी है और हाल सेंट्रल जेल उदयपुर के पीछे की तरफ क्षेत्र में रह रहे हैं। 1 षिवपुर सेमारी, 1 माली कॉलोनी गायरियावास, 1 खोड़ा सलूंबर में संक्रमित मिले हैं। 1 छोटी खेड़ी मावली निवासी मुंबई से लौटा प्रवासी है।

Exit mobile version