Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कोरोना ब्लास्ट: एक दिन में 716 संक्रमित, 11 की मौत, कोरोना की गति हुई दोगुनी से ज्यादा

जोधपुर में 183, बीकानेर में 112 संक्रमित..

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। एक दिन में 716 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह संख्या बेहद चिंताजनक है। राज्य में पिछले सप्ताह की तुलना में कोरोना दोगुनी गति से ज्यादा तेजी के साथ बढ़ रहा है। इससे एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

जोधपुर में चरम पर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां आज 183 संक्रमित मिले हैं। पूरे राजस्थान में कोरोना काल के दौरान किसी एक जिले में एक दिन में इतने संक्रमित नहीं आए थे। वहीं बीकानेर में भी 112 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जयपुर में 71, बाड़मेर में 47, नागौर में 45, अलवर में 39, जालौर में 37, सिरोही में 30, सीकर में 25, हनुमानगढ़ में 23 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

7 दिन में 3390 संक्रमित बढ़े

जुलाई के 7 दिनों में ही 3390 कोरोना संक्रमित केस बढ़े हैं। वहीं इन 7 दिनों में 59 लोगों की मौत हुई है। बढ़े हुए संक्रमितों की यह संख्या इन 7 दिनों से पहले की तुलना में दोगुनी है। जहां पहले एक दिन में 300 से 350 के बीच संक्रमित आ रहे थे। अब यह 700 के करीब पहुंच गयी है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 21404 हो गयी है। इसमें 4357 एक्टिव केस हैं। पिछले काफी समय से एक्टिव केस की संख्या 3000 के आस-पास चल रही थी। लेकिन पिछले तीन दिनों में यह 4 हजार से पार हो गयी है।

उदयपुर में 2 नए केस

उदयपुर जिले में आज 2 नए संक्रमितों की पुष्टि है। इसमें 1 सेक्टर-8, पानेरियों की मादड़ी का संक्रमित है। यह सलूंबर के गींगला से सेक्टर 8 आयी थी। वहीं दूसरा बंगलूरू से लौटा प्रवासी है, जो कि अंबामाता के ओटीसी स्कीम क्वार्टर्स का निवासी है। उदयपुर में कुल 795 संक्रमित हो गए हैं, इसमें 112 एक्टिव केस हैं।

corona blast in rajasthan rajasthan is on corona peak
Exit mobile version