Site iconSite icon AR Live News

प्रतापगढ़ जिला जेल में कोरोना विस्फोट: 31 कैदी संक्रमित, उदयपुर में आज 9 कोरोना पॉजिटिव

Corona blast in pratapgarh district jail-9 new positive in udaipurCorona blast in pratapgarh district jail-9 new positive in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। संभाग के प्रतापगढ़ की जिला जेल में आज कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां आज एक ही दिन में 31 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जेल प्रशासन में इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कल भी वहां कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे प्रतापगढ़ जेल में 55 से अधिक कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कैदियों के कोरोना संक्रमित हाने की पुष्टि प्रतापगढ़ सीएमएचओ ने की है।

इधर आज उदयपुर में भी 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इन 9 संक्रमितों में भाजपा के कोई पदाधिकारी नहीं है, तो सभी ने राहत की सांस ली। आज करीब 750 लोगों के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आयी है। जिसमें से 9 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक नगर निगम का कर्मचारी है, जो कांजी का हाटा का रहने वाला है। 1 झाड़ोल के सीएचसी के डॉक्टर हैं। 1 किर्गीस्तान में एमबीबीएस का स्टूडेंट है और खेरवाड़ा के पहाड़ा का रहने वाला है। पहाड़ा से एक अन्य भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। 2 सेक्टर 7 में मिले कोरोना संक्रमित के करीब संपर्क में आए व्यक्ति हैं। एक मुंबई से लौटा प्रवासी है। 2 कोरोना संक्रमित शौभागपुरा स्थित मिराज मल्हार कॉम्पलैक्स के रहने वाले निकले हैं, इनकी मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री है।

भाजपा पदाधिकारी और कोर्ट के वकील स्टाफ ने ली राहत की सांस

जानकारी के अनुसार मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारी इकट्ठे हुए थे। इसमें शामिल हुए दो पदाधिकारी बाद में कोरोना संक्रमित निकले। ऐसे में इस कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में इनके संपर्क में आए भाजपा पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक-एक कर गुरूवार को भाजपा के करीब 35 पदाधिकारियों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिए। शुक्रवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आनी थी। जब शुक्रवार शाम तक आयी रिपोर्ट में उदयपुर में 9 कोरोना संक्रमित मिले, तो सभी ने राहत की सांस ली।

इधर कोर्ट परिसर में भी जब एक नया भर्ती हुआ स्टाफ जॉइनिंग के लिए आया और वह कोरोना पॉजिटिव निकला तो वकील सहित कोर्ट स्टाफ भी सकते में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोर्ट परिसर में गुरूवार को मोबाइल वेन भेजी गयी, वहां न्यायाधीश सहित 69 वकील, कोर्ट स्टाफ ने सैंपल दिए। इन सभी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।

Exit mobile version