Site icon AR Live News

म्यांमार में भारी बारिश की वजह से जेड खदान में भूस्खलन, 110 की मौत

Myanmar Landslide Accident 110 Died

यंगून,(ARLive news)। म्यांमार के कचिन प्रांत की एक जेड खदान में भारी बारिश की वजह से गुरुवार सुबह 8 बजे भूस्खलन हो गया। इसमें 110 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब मजदूर 250 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ मजदूरों की मौत डूबने से हुई, क्योंकि खदान के नजदीक बारिश की वजह से पानी भर गया था। वाई खार जिले के प्रशासक यू क्वॉ मिन ने बताया, ‘हादसे में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है।’ इस इलाके में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। मिन का कहना है कि भारी बारिश से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।

Exit mobile version