Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरवासियों हो जाओ सावधान: 21 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, लापरवाहियों का नतीजा है यह

21 new corona positive tested in udaipur21 new corona positive tested in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में अनलॉक-1 के बाद लोगों के लापरवाही के हर दिन नए किस्से सामने आ रहे हैं, इसी का नजीता है कि उदयपुर में भी कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार रात को ही जिले में 21 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या 734 हो गयी है। हालां कि इनमें 71 एक्टिव केस हैं।

उदयपुर में भी मास्क नहीं लगाना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना अब लोगों के लिए आम हो रहा है। मानो कोरोना खत्म हो गया हो। लोग मास्क भी पुलिस देखकर लगाते हैं, जैसे हेलमेट के साथ करते है। चौराहे पर पहुंचते तो मास्क चढ़ा लिया और चौराहा क्रॉस करते ही मास्क हटा दिया। कहीं पुलिस दिखी तो मास्क लगा लियां, वरना मास्क चेहरे पर नहीं, गर्दन से ठोढ़ी तक का बचाव कर रहा है। मानो लोग मास्क खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि पुलिस के चालान से बचने के लिए लाग रहे हैं।

जानिए कहां-कहां मिले हैं कोरोना संक्रमित

लेकिन एक साथ 21 संक्रमितों का आना उदयपुर के लिए चिंताजनक स्थिति है। 21 संक्रमितों में 1 सेक्टर 14 के चुंगी नाका, 1 सवीना हाई स्कूल के पास, 1 साकरोदा, 1 कुण लसाड़िया, 1 सागर पैलेस, 1 कोल्यारी झाड़ोल, ऋषि नगर का रहने वाला है। वहीं 2 संक्रमित गोवर्धनविलास थाना पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपी है, जो कोरोना टेस्ट में संक्रमित निकले हैं।

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत कोरोना वॉरियर 2 नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा 5 संक्रमित सेक्टर-7 में मिले संक्रमित के करीबी संपर्क, 1 संक्रमित हिरणमगरी सेक्टर 4 में मिले संक्रमित के करीबी संपर्क, 1 संक्रमित सही विहार राधा कृष्णा वाटिका के पास मिले संक्रमित के करीबी संपर्क, 1 संक्रमित धानमंडी के मेहतों का टिम्बा में मिले संक्रमित के करीबी संपर्क, 1 संक्रमित नानी गली जगदीष चौक में मिले संक्रमित के करीबी संपर्क और 1 ईएसआई हॉस्पिटल में मिले संक्रमित के करीबी संपर्क के लोग हैं।

Exit mobile version