Site iconSite icon AR Live News

पाकिस्तान के कराची में स्टॉक एक्सचेंज पर बड़ा आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर, 5 नागरिकों की मौत

terrorist attack on pakistan stock exchange 4 citizen died or 5 terrorist killed by armyterrorist attack on pakistan stock exchange 4 citizen died or 5 terrorist killed by army

कराची,(ARLive news)। कोरोना संकट के बीच कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सोमवार को पाकिस्तान के कराची के स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग में चार आतंकी घुसे हैं। आतंकी हमले में पुलिस अफसर समेत 4 लोग घायल हो गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों ने बिल्डिंग को घेर लिया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस आतंकी हमले में आतंकी हमले में कई सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक जख्मी हुए हैं। आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार पर ग्रेनेड हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी के बाद इमारत के अंदर प्रवेश किया। घायल लोगों में पीएसएक्स इमारत के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी और सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं। वहीं आसपास के इलाकों को पुलिस और रेंजर्स के जवानों ने सील कर दिया है।

पीएसएक्स इमारत के अंदर से लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। पीएसएक्स के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा, “पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “वे पार्किंग एरिया से आए और सभी पर खुलेआम गोलीबारी करने लगे।”

सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ”पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर किये गये हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह हमला आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने के लिये किया गया है। आईजी और सुरक्षा एजेंसियों को घटना को अंजाम देने वालों को जिंदा पकड़ने और उनके आकाओं को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया गया। हम सिंध की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।”

Exit mobile version