Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज 14 कोरोना पॉजिटिव : राज्य में 327 संक्रमित पाए गए

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में आज 14 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 695 हो गयी है। 14 संक्रमितों में से 1 पीएमसीएच हॉस्पिटल का स्टाफ है, जो गणेश नगर पायड़ा का रहने वाला है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते ये पिछले 7 दिनों से पीएमसीएच में छुट्टी पर चल रहे थे और हॉस्पिटल ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। इन्होंने कल एमबी हॉस्पिटल में अपनी जांच करवायी, जहां आज ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं 7 संक्रमित सेक्टर-7 में दो दिन पहले संक्रमित मिले अमूल दूध डेयरी संचालक के करीबी संपर्क में आए लोग हैं। 1 संक्रमित गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती जावर नगर निवासी मरीज है। 1 संक्रमित सेक्टर-4 के कुंभा नगर का रहने वाला प्रवासी है, 1 संक्रमित घंटाघर के गणेश घाटी के जगन्नाथ कॉम्पलैक्स का रहने वाला है। 2 प्रवासी सनवाड़ मावली और 1 सलूंबर के नागदा बाजार में मिले संक्रमित का करीबी संपर्क में आया व्यक्ति है। उदयपुर में अभी 54 एक्टिव केस हैं, 626 ठीक हो चुके हैं। दिन में 4 और रात को 10 बजे आयी रिपोर्ट में 10 कुल 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

वहीं राज्य में आज 327 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 271 हो गयी है। सर्वाधिक बीकानेर में 44, अलवर में 40, जोधपुर में 39, जयपुर में 38, झुंझुनू में 23 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में एक्टिव केस 3261 हैं। आज राज्य में 8 संक्रमितों की मौत हुई है।

Exit mobile version