Site iconSite icon AR Live News

आज राजस्थान में 302, जोधपुर में 45, जयपुर में 42, उदयपुर में 13 कोरोना संक्रमित

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 302 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 15 हजार 232 हो गयी है। आज सर्वाधिक जोधपुर में 45, जयपुर में 42, पाली में 32, सीकर में 29, भरतपुर और चुरू में 26-26 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

राज्य में आज 7 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इन 7 में उदयपुर के मस्कट से लौटे प्रवासी की मृत्यु को ही शामिल किया गया है। जीबीएच हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट और सिरोही से आए बुजुर्ग की मौत को शामिल नहीं किया है, क्यों कि कोरोना संक्रमित हुए जीबीएच हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट की मौत का कारण कोरोना नहीं, कैंसर और हाईपरटेंशन को माना गया है। इसके अलावा कोटा में 4, जयपुर में 1 और जोधपुर में 1 संक्रमित की मौत हुई है।

उदयपुर में आज 13 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 658 हो गयी है। इसमें से 5 संक्रमित ओल्ड सिटी में श्रीनाथ मंदिर के पास मठ्ठों की सेहरी, 1 चुंगी नाका, सेक्टर 14 और 1 संक्रमित इंद्रा नगर बीड़ा रेलवे कॉलोनी सिटी स्टेशन के रहने वाले हैं। 1 संक्रमित सगातरा, सराड़ा निवासी मुंबई से लौटा प्रवासी और हिंदुस्तान जिंक देबारी गेस्ट हाउस में रह रहा तमिलनाडु से लौटा प्रवासी है।

Rajasthan corona positive report on 22 june 2020
Exit mobile version