Site iconSite icon AR Live News

आज प्रदेश में 235 संक्रमित: भरतपुर, जयपुर के बाद सबसे ज्यादा उदयपुर में मिले संक्रमित

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 235 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 13216 हो गयी है। वहीं प्रदेश में आज 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

आज सर्वाधिक 69 कोरोना संक्रमित भरतपुर में पाए गए है, इसके बाद जयपुर में 41 और उदयपुर में 20 संक्रमित मिले हैं। अलवर, भरतपुर, धोलपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सिरोही इन सात जिलों में कोरोना संक्रमण से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में 7 जिलों में कोरोना संक्रमण से मरीज की मौत हुई हो।

उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 624 हो गयी है और यहां एक्टिव केस 55 हैं। आज मिले 20 संक्रमितों में 13 ओल्ड सिटी में सूरजपोल थाना क्षेत्र के कुमावतपुरा के रहने वाले हैं, वहीं 5 भोईवाड़ा से हैं। एक माछला मगरा स्कीम और एक सराड़ा का रहने वाला है। 20 में 18 संक्रमित ओल्ड सिटी के होने के कारण प्रशासन की चिंता फिर बढ़ गयी है। प्रशासन अब ओल्ड सिटी में फिर अभियान स्तर पर सैंपलिंग कर जांच करने की योजना बना रहा है। 

Exit mobile version