Site iconSite icon AR Live News

देश में 3,44,068 कोरोना संक्रमित हुए, 9919 लोगों की मौत

corona positive toll india and corona death number in indiacorona positive toll india and corona death number in india

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,600 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए है, वहीं 380 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 1,53,775 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 1,80,331 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10,667 नए कोरोना के मामले और 380 मौतें हुईं। देश में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या अब 3 लाख 44 हजार 068 है, जिसमें 1,53,775 केस एक्टिव है। कुल मामलों में से 1,80,331 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं अब तक 9919 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्य

Exit mobile version